131वां विजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर 19 को

Share

उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर के अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में रविवार 19 अप्रैल को 131वां विजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें शहरवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर संयोजक ए. के. जैन के अनुसार, शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी, योग और मेडिटेशन के विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जांच और उपचार किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, यूरिया, थायराइड, ईसीजी, बीपी और पल्स सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की जाएंगी, जिससे आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
सचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मरीज अपनी पूर्व की मेडिकल रिपोर्ट्स साथ लेकर आएं, ताकि डॉक्टरों को सही परामर्श देने में सुविधा हो। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर जरूरतमंद लोगों को सुलभ और नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।