विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क जांच और परामर्श दिया जाएगा
उदयपुर, 15 मई: हर माह के तीसरे रविवार को आयोजित होने वाला “विजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर” इस बार 17 मई को विज्ञान समिति परिसर, अशोक नगर में आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
शिविर संयोजक ए.के. जैन ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी, योग और मेडिटेशन के विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, यूरिया, थायराइड, ईसीजी, बीपी और पल्स सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की जाएंगी।
सचिव डॉ. आर.के. गर्ग ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने मरीजों से पूर्व की मेडिकल रिपोर्ट्स साथ लाने का आग्रह भी किया, ताकि चिकित्सकों को उपचार में सुविधा हो सके।