2656 गर्भवती महिलाओं की जांच, एफसीएम इंजेक्शन लगाए

Share

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 132 केंद्रों पर आयोजन
उदयपुर, 9 अप्रैल:
जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत व्यापक स्तर पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि 132 चिकित्सा संस्थानों पर कुल 2656 महिलाओं की निशुल्क जांच कर उन्हें सोनोग्राफी के लिए वाउचर वितरित किए गए।
अभियान के दौरान जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए ताकि हीमोग्लोबिन स्तर तेजी से बढ़ सके। मां वाउचर योजना के तहत महिलाओं को सरकारी और पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भेजा गया।
आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में ब्लड, यूरिन, बीपी, शुगर सहित सभी आवश्यक जांचें निशुल्क की जाती हैं। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को चिन्हित कर विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया जाता है।
अभियान के तहत महिलाओं को पोषण, स्तनपान, टीकाकरण और आयरन-कैल्शियम सेवन के प्रति भी जागरूक किया गया। यह अभियान हर माह 9, 18 और 27 तारीख को आयोजित किया जाता है।