300 जल टंकियों से जीवों को मिली राहत

Share


उदयपुर, 31 मई: रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा ने पुरुषोत्तम मास के दौरान सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान चलाकर 300 जल टंकियां स्थापित कीं। क्लब अध्यक्ष रेखा सोनी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में रखी गई इन टंकियों से राहगीरों, पशुओं और पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया गया। अभियान के तहत पक्षियों को दाना, गायों को चारा और श्वानों को दूध-रोटी भी उपलब्ध कराई गई। भीषण गर्मी में यह पहल जीव-जंतुओं के लिए बड़ी राहत साबित हुई। अभियान की चेयरपर्सन मंजुला गेलड़ा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से टंकियों में पानी भरवाया। क्लब ने भविष्य में भी समाज, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है।