1 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share

पिम्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, कई जांचें होंगी मुफ्त
उदयपुर, 27 जुलाई:
महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान एवं पिम्स मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त (शनिवार) को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा, कैंसर, दंत, शिशु एवं बाल रोग, नेत्र, पल्मोनोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक नि:शुल्क परामर्श देंगे।
शिविर में सीबीसी, ब्लड शुगर, लिवर एवं किडनी संबंधी जांच, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड सहित कई सामान्य जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। इसके अलावा ईसीजी, पीएफटी, यूरोफ्लोमेट्री, आरए फैक्टर, नेत्र परीक्षण, टोनोमेट्री, फंडस जांच और हाई रिजोल्यूशन सोनोग्राफी जैसी विशेष जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने मरीजों एवं परिजनों के लिए नि:शुल्क बस सुविधा, रिफ्रेशमेंट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की हैं तथा अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।