राजसमंद झील में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत

Share

दोस्तों के साथ आया था नो चौकी पाल, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
राजसमंद, 10 मई:
राजसमंद झील में रविवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ एक आयोजन में शामिल होने आया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार नाथद्वारा के जीवा खेड़ा निवासी कमलेश गमेती (25) पुत्र जमनालाल गमेती अपने पांच साथियों के साथ पीपरड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गर्मी के चलते सभी युवक राजसमंद झील की नो चौकी पाल पर नहाने पहुंचे। इसी दौरान कमलेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर राजनगर पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और ओमप्रकाश वैष्णव सिग्मा वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने एयर ट्यूब की सहायता से युवक की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद शव को बाहर निकाल लिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजसमंद जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्रशासन ने झीलों और गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।