बोहरा गणेश जी के दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भगवान से लिया आशीष

Share


उदयपुर, 30 अप्रैल:
“द मॉरल शॉपी ” के आगामी भव्य आयोजन के लिए कार्यक्रम आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि किसी भी कार्य की शुरुआत प्रभु आशीर्वाद से होना परम आवश्यक होता है, इसी सोच के साथ आज पोस्टर को बोहरा गणेश जी के चरणों समर्पित कर कार्य आगे बढ़ाया है। यह सुंदर और टैलेंट हंट, मातृ शक्ति नमन और ढेरों पुरस्कार से युक्त यह सांस्कृतिक आयोजन 24 मई को भारतीय लोक कला मंडल में रविवार को संपन्न होगा।
इसमें विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुतियां रहेगी,जिसमें क्लासिकल, सेमिक्लासिकल, लोक, वेस्टर्न इत्यादि कई तरह के हुनर से मंच सुसज्जित होगा। साथ ही लता मंगेशकर और आशा भोंसले को भी याद करते हुए कई सुनहरे गीतों की प्रस्तुति रहेगी। मातृ शक्ति को बढ़ावा देने के लिए कई पुरस्कार रखे गए है। साथ हमारी संस्कृति को और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आज के कार्य के लाभार्थी आजाद जी, रेनूजी, मॉरल मेहता और पंकजजी थे। मयूरा मेहता ने बताया कि यह प्रोग्राम अपने आप में सुखद और आनंदमय आयोजन रहेगा।