अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

Share

राजसमंद, 21 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने मंगलवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय नाथद्वारा प्रवास के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी एवं नवनीतप्रियाजी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के बाद वे महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं, जहां मंदिर प्रशासन ने पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। श्रीकृष्ण भंडार के मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित मंदिर प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।