विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 9 को उदयपुर में

Share

उदयपुर, 8 मई: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। देवनानी शनिवार सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 12.15 बजे विद्या भवन ऑडिटोरियम देवाली पहुंच कर विद्या भवन सोसायटी की ओर से आयोजित उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4 बजे डबोक चौराहा में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर पहुंच कर उनके पिताश्री के निधन पर शोक एवं संवेदनाएं प्रकट करेंगे। देवनानी शाम 7 बजे विद्याभवन में प्रस्तावित पूर्व छात्र स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। अगले दिन 10 मई को श्री देवनानी सुबह 11:45 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।