उदयपुर, 26 जून: बिजनेस नेटवर्किंग और उद्यमियों के बीच सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) का ‘बीसीआई कनेक्ट 2.0’ शनिवार शाम 5 बजे अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान बीसीआई के नए एप और वेबसाइट का शुभारंभ भी किया जाएगा।
फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों को अपने व्यवसाय का परिचय देने, रेफरल शेयरिंग और नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों तथा विभिन्न चैप्टर्स के प्रेसीडेंट्स का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य “कनेक्ट, कोलाब्रेट एंड ग्रो” की भावना को मजबूत करते हुए उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित करना है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।