बीसीआई उत्सव का “रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स” टॉक शो आज होटल बावा में

Share

व्यवसायियों और इवेंट प्रोफेशनल्स को मिलेगा नया नेटवर्किंग मंच
उदयपुर, 5 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के इवेंट चैप्टर बीसीआई उत्सव की ओर से 6 जून को होटल बावा, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर में “रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स टॉक शो” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, उद्यमी, इवेंट प्लानर, वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि तथा बीसीआई सदस्य भाग लेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों के उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे नेटवर्किंग के साथ-साथ नई संभावनाओं, सहयोग और व्यवसायिक विकास के अवसर तलाश सकें। उन्होंने कहा कि रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है और ऐसे कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञान एवं व्यापार विस्तार का माध्यम बनते हैं।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि इस टॉक शो का उद्देश्य रॉयल वेडिंग्स एवं कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे इंडस्ट्री में उभरते नए ट्रेंड्स, अवसरों, चुनौतियों और अनुभवों पर चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि उदयपुर आज विश्व स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग्स के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुका है, वहीं कॉर्पोरेट इवेंट्स के क्षेत्र में भी निरंतर नए अवसर विकसित हो रहे हैं।
बावा ग्रुप ऑफ होटल्स की वाइस प्रेसिडेंट एवं बीसीआई मुंबई प्रेसिडेंट गुरिंदर कौर ने बताया कि होटल बावा इस विशेष आयोजन की मेजबानी करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल व्यवसायिक अवसर ही नहीं बढ़ाते, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच मजबूत संबंध एवं सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लक्जरी एवं डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉर्पोरेट इवेंट प्लानिंग, व्यवसायिक विकास एवं सहयोग, इंडस्ट्री नेटवर्किंग तथा इंटरएक्टिव टॉक सेशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी प्रोफेशनल्स अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को इंडस्ट्री की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।