बड़गाँव मंडल में आयोजन, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
उदयपुर, 12 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर भाजपा के बड़गाँव मंडल द्वारा ग्राम पंचायत वाटी में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल और समाजसेवी बंसीलाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
योजनाओं से जीवन में बदलाव की बात
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं से जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव साझा करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजनाओं को जीवन को सरल, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने वाला बताया।
विकास और जागरूकता पर जोर
संयोजक बंसीलाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल, महामंत्री रतन गांछा और उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी योजनाओं और पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।