कांग्रेस को बड़ी राहत, 11 बागी निर्दलीयों ने नामांकन वापस लिए

Share

देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की समझाइश के बाद पार्टी के साथ रहने का संकल्प
उदयपुर, 3 सितंबर (फूलशंकर डामोर):
नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपने नामांकन वापस ले लिए। बताया गया कि देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के प्रयासों से यह संभव हुआ। मीणा ने सभी बागी उम्मीदवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर बातचीत और समझाइश की, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के साथ रहने का निर्णय लिया।
इन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
वार्ड 1 से रवि शर्मा, वार्ड 29 से गणेश चंद्र शर्मा, वार्ड 33 से अशोक शाह, वार्ड 38 से बुशरा सुल्ताना और अखरोज बानो, वार्ड 39 से चंद्रशेखर सांखला, वार्ड 45 से अजय मोहम्मद मंसूरी, वार्ड 46 से दीपक मेनारिया, वार्ड 48 से प्रवीण नखरिया, वार्ड 68 से सीमा कुमारी प्रजापत और वार्ड 77 से शोभालाल भील ने नामांकन वापस लिया। सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने और जीत दिलाने का संकल्प जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का घर—घर जनसंपर्क


वार्ड नंबर 39 में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर सम्पर्क कर जितेंद्र सिंह शक्तावत को जिताने को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व पार्षद संतोष मेनारिया के साथ प्रचार किया। द्वारिकापुरी एच ब्लॉक में जनसंपर्क किया।