हाईकोर्ट की रोक हटने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने की कार्रवाई, रिजॉर्ट से पकड़ा
उदयपुर, 28 मई: उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में रेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने गुरुवार को भाजपा नेता भाजपा नेता अनिल जारोली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सेलिब्रेशन मॉल के पीछे स्थित उसके रिजॉर्ट से दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला 5 जून 2025 की घटना से जुड़ा है, जिसमें पीड़िता ने 6 मई 2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में जबरन घर में घुसने, बदसलूकी और रेप के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद आरोपी ने भी अगले दिन क्रॉस केस दर्ज कराया था और आरोपों को झूठा बताया था।
जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2025 को हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जिसे लगभग एक सप्ताह पहले हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हो गई और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच पूरी कर ली गई है, हालांकि अभी चार्जशीट अदालत में पेश नहीं की गई है।