सोशल मीडिया टीम की उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, जनहित योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर जोर
उदयपुर, 16 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया विभाग को संगठन की गतिविधियों और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर भाजपा शहर जिला उदयपुर में उत्साह का माहौल रहा। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है और इसके जरिए सरकार की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान लोकसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों की कार्यवाही को सामूहिक रूप से सुना गया और उनके महत्व पर चर्चा की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ्य, जिला संयोजक अमित सोलंकी, सुनीत दवे, जिज्ञासा भारद्वाज, दीपक कुमावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।