नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा राणा प्रताप मंडल

Share

संगठनात्मक मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा
उदयपुर, 9 मई :
भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को सेक्टर-3 हिरण मगरी स्थित सूर्य नगर सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने की। बैठक में प्रदेश, जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पन्ना प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने विगत माह की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बूथ स्तर को मजबूत बनाने पर जोर
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि राणा प्रताप मंडल शहर जिला का अग्रणी मंडल है, जहां संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नगर निगम चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर को मजबूत बनाने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री एवं निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी, जिला उपाध्यक्ष हंसा माली, करण सिंह शक्तावत और मनोहर चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री सुनील जैन ने किया।