उदयपुर, 23 जुलाई: भारतीय मजदूर संघ (भामसं) का 72वां स्थापना दिवस उदयपुर में धूमधाम से मनाया गया। प्रतापनगर स्थित कार्यालय में ध्वज वंदन के बाद टाउन हॉल से विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः टाउन हॉल पहुंची। प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रमिकों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। यह राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक श्रमिक संगठन है। जिला मंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि रैली में मिड-डे मील, आंगनवाड़ी, नगर निगम, जलदाय, रोडवेज, विद्युत, ग्रामीण बैंक और डाक विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अमर सिंह सांखला, रमेश सिंह चौहान, कमल बाबेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।