सीए अंकित जैन ने चुना वैराग्य का मार्ग, 25 को लेंगे दीक्षा

Share

अचनेरा में आज निकलेगा वरघोड़ा, सीए की पढ़ाई और नौकरी के बाद लिया संन्यास का निर्णय
प्रतापगढ़, 11 अक्टूबर:
चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित जैन सांसारिक जीवन छोड़कर वैराग्य और आध्यात्मिक साधना का मार्ग अपनाने जा रहे हैं। उनकी दीक्षा 25 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किले में होगी। दीक्षा से पहले उनकी जन्मभूमि अचनेरा में रविवार को विदाई समारोह और वरघोड़े का आयोजन होगा। अंकित ने सीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने संयम जीवन अपनाने का निर्णय लिया। उनके इस फैसले से परिवार और समाज में चर्चा है। दीक्षा से पहले गांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार शाम भजन संध्या हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रविवार को वरघोड़े की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।