कार्डियोनेक्स्ट–2026 कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, 350 से अधिक चिकित्सकों ने लिया भाग

Share


उदयपुर, 13 अप्रैल: गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कार्डियक साइंस सोसाइटी एवं ऐ पि आई द्वारा आयोजित ‘कार्डियोनेक्स्ट–2026’ कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन, उदयपुर में संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत 350 से अधिक चिकित्सकों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें श्री अंकित अग्रवाल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गीतांजलि ग्रुप) के साथ डॉ. आनंद गुप्ता अध्यक्ष,आई एम् ऐ – उदयपुर, हृदय रोग विभाग के एच.ओ.डी डॉ. रमेश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ, डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.), डॉ. बी.एस. बॉम्ब, डॉ. डी.सी. कुमावत, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहित सैनी एवं डॉ. गौरव मित्तल भी मौजूद रहे।
इसके पश्चात श्री अंकित अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्डियोलॉजी विभाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के साथ इसे और आगे बढ़ाया जाएगा।
कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख आकर्षणों में डॉ. रोहित सैनी एवं डॉ. गौरव मित्तल द्वारा इको सिम्पोजियम, “लिपिड–हार्ट फेल्योर कंटिन्युअम” तथा “जटिल टैकीअरिदमिया के प्रबंधन” जैसे सत्र एवं जन्मजात हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान हृदय की संरचना (एनाटॉमी) को समझाने के लिए हार्ट स्पेसिमेन का लाइव प्रेजेंटेशन भी किया गया, जिसने उपस्थित चिकित्सकों और प्रतिभागियों को विषय की गहराई को व्यावहारिक रूप से समझने में महत्वपूर्ण मदद की।
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण लीडलेस पेसमेकर पर विशेष सत्र रहा, जिसने उपस्थित चिकित्सकों के बीच खास रुचि उत्पन्न की। इसके पश्चात ईसीजी क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।