डूगरपुर, 18 मई: मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma 20 से 22 मई तक बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बांसवाड़ा के कुशलगढ़ और डूंगरपुर जिले के धंबोला में रात्रि चौपाल और रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा संगठन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री 20 मई को विशेष हेलिकॉप्टर से कुशलगढ़ पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 21 मई को वे हेलिकॉप्टर से डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला पंचायत पहुंचेंगे। यहां आयोजित रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री आमजन की समस्याएं सुनेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि 22 मई की सुबह मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक के दौरान महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों से संवाद करेंगे। उनका रात्रि भोजन और विश्राम धंबोला में एक कार्यकर्ता के घर पर प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धंबोला स्कूल मैदान में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, जबकि प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।