सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share

उदयपुर, 6 मई : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर आगमन पर डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच ऊपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और सक्रियता साफ नजर आई। स्वागत के दौरान पार्टी के विभिन्न मोर्चों और मंडलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक फूलसिंह मीणा, ताराचंद जैन, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, ललित सिंह सिसोदिया, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भंवर सिंह पंवार और लव देव बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में संगठन की मजबूती का संदेश भी गया।