ओलावृष्टि से फसल को नुकसान

Share


राजसमंद, 3 अप्रैल: राजसमंद जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। रात में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल गिर गई, जबकि कटी फसल भीगने से खराब हो गई।

सनवाड़ सहित कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुए हैं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय किसानों के अनुसार तेज हवाओं से बालियां टूट गईं और दाने बिखर गए। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।