बीसीआई व मोनालिसा कैमरा क्लब का संयुक्त आयोजन
उदयपुर, 9 अप्रैल: अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। Business Circle International (बीसीआई) और Monalisa Camera Club के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।
कार्यक्रम में मुकेश माधवानी ने डॉक्टरों और आयोजक टीम का सम्मान करते हुए कहा कि महिला का स्वास्थ्य पूरे परिवार की नींव है। विशेषज्ञ डॉ. मेघा ने पीसीओडी, फाइब्रॉइड और हार्मोनल समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि क्लॉडिया मैक्सवेल ने वेगन जीवनशैली और उम्र के साथ स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रकाश डाला।
डाइट विशेषज्ञ डॉ. ललिता सुहालका ने संतुलित आहार और व्यक्तिगत डाइट चार्ट के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह भी आयोजित हुए, जिससे महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।