उदयपुर, 6 जून: पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘साइकिल ऑफ लाइफ’ नाटक का मंचन किया जाएगा। प्रिज्म थिएटर सोसायटी, दिल्ली द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन गिन्नी बब्बर करेंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। नाटक जीवन के विभिन्न पहलुओं को संवेदनशील और प्रभावी ढंग से मंचित करेगा।