शिल्पग्राम में होगा ‘साइकिल ऑफ लाईफ’ का मंचन

Share

उदयपुर, 31 मई: पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (डब्ल्यूजेडसीसी) की मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत 7 जून को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में नाटक साइकिल ऑफ लाईफ का मंचन होगा। निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि दिल्ली की प्रिज्म थिएटर सोसायटी द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन गिन्नी बब्बर करेंगे। कार्यक्रम सायं 7 बजे प्रारंभ होगा और आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। रंगशाला के माध्यम से केंद्र निरंतर रंगकर्म को बढ़ावा देने और दर्शकों को श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। आयोजन में कला प्रेमियों और नाट्य रसिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की उम्मीद है। केंद्र ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर रंगमंचीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।