माछला मगरा में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

Share

उदयपुर, 10 नवम्बर: सूरजपोल थाना क्षेत्र के माछला मगरा में सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात गली नंबर 10 की है। हमले में शेखर के पेट, कमर और चेहरे पर गहरे घाव आए, जबकि उसका साथी जितेंद्र भी घायल हो गया। दोनों को एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शेखर की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।