दीपक बागोरा ने जीता आईटीएफ एमटी-200 खिताब

Share

राजसमंद, 12 सितम्बर : नाथद्वारा के अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी दीपक बागोरा ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पुरुष 50+ मास्टर्स टूर टेनिस आईटीएफ एमटी-200 प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। दीपक ने तेज गर्मी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सात मुकाबलों में जीत दर्ज की। उनकी इस उपलब्धि से नाथद्वारा के खेल प्रेमियों में खुशी है। दीपक की सफलता ने साबित किया कि प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनकी यह जीत उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ नाथद्वारा के लिए भी गौरव का विषय है।