देश-विदेश के विशेषज्ञों ने नवाचार, सुशासन और महिला उद्यमों से जुड़े विषयों पर रखे विचार
उदयपुर, 11 अक्टूबर: लेक्स क्रिविन एडवाइजरी एंड अवेयरनेस सर्विसेज की ओर से रविवार को ‘वूमेन इन बिजनेस : ब्रेकिंग सीलिंग्स, ड्राइविंग इनोवेशन एंड शेपिंग गवर्नेंस’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत सहित विदेशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। आर्मेनिया की इंटरनेशनल मीडिएटर क्रिस्टीन अर्जुमानोवा ने संस्था निर्माण और नैतिक शासन में महिलाओं की भूमिका बताई। बांग्लादेश की डॉ. मफरूजा सुल्ताना ने महिला उद्यमिता में बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका समझाई। एमएलएसयू के डॉ. सचिन गुप्ता ने व्यापार परिवर्तन में महिलाओं की क्षमता पर चर्चा की। उदयपुर स्टार्टअप सेल के सौरभ वैष्णव सहित अन्य विशेषज्ञों ने महिला नेतृत्व, कानूनी जागरूकता और नवाचार पर विचार साझा किए।