कोटड़ा-अंबाजी मार्ग पर रोडवेज बस सेवा बहाल करने की मांग

Share

ग्रामीणों ने शाम और सुबह की बस चलाने का दिया सुझाव
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
कोटड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की परेशानी दूर करने के लिए ग्रामीणों ने राजस्थान रोडवेज से कोटड़ा-अंबाजी मार्ग पर नियमित बस सेवा बहाल करने की मांग की है। हितेश कुमार जोशी सहित ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से लोगों को चिकित्सा, व्यापार और रोजगार संबंधी कामों के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को विशेष परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कोटड़ा से अंबाजी के लिए शाम 5:15 बजे और अंबाजी से कोटड़ा के लिए सुबह 6:15 बजे बस चलाने का सुझाव दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनहित में बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है।