उदयपुर, 12 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने शांति मिशन कार्ययोजना के तहत उदयपुर निवासी डॉ. गोपेश शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे वृक्षमअमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं। यह नियुक्ति मंच संरक्षक न्यायमूर्ति परमानन्द झा के मार्गदर्शन में की गई।
मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि संगठन की कार्ययोजना को 25 देशों तक विस्तार देने के लिए प्रवक्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। डॉ. शर्मा को वैश्विक स्तर पर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया के अनुसार, उनका चयन सामाजिक सरोकार और समर्पण को देखते हुए किया गया है। उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और पंचशील सिद्धांतों को सशक्त रूप से रखने की अपेक्षा है।