एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक हुआ भव्य स्वागत, बोले- गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता
उदयपुर, 20 अगस्त: भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के पहली बार उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित कृष्ण गोपाल पालीवाल, हरीश राजानी, करण सिंह शक्तावत, शांतिलाल मेघवाल, शैलेंद्र चौहान, पिंकी मांडावत, मनोज जोशी, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, ललित सिंह सिसोदिया, अमित कलाल, दुदाराम डांगी और गोपाल सालवी मौजूद रहे।
डॉ. रावत ने घाटावाला माताजी में दर्शन किए। इसके बाद बोहरा गणेश मंदिर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उन्होंने राष्ट्र की प्रगति की कामना की। सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पटेल सर्कल भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ।
रावत ने कहा कि जनजाति समाज के बीच संगठन को मजबूत करना, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और समाज की आकांक्षाएं सरकार तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
नर्सेज एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भी किया स्वागत
इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी डबोक एयरपोर्ट पर रावत का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पवन दानाध्यक्ष, संतोष परमार, लक्ष्मीनारायण चौहान, कांतिलाल, गोविंद डामोर, धीरज, राकेश मीणा, विजेंद्र मीणा, शिवशंकर कलासुवा और महेंद्र अहारी सहित नर्सेज अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने निगम चुनावों के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।