संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भारतीय हरित जीवनशैली का संदेश देंगे डॉ. मेहता

Share

उदयपुर, 14 नवम्बर: विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डॉ. अनिल मेहता संयुक्त राष्ट्र के 31वें विश्व जलवायु सम्मेलन (कोप-31) में भाग लेने शनिवार को तुर्की के अंताल्या रवाना हुए। वे 20 नवंबर तक सम्मेलन में भारतीय पर्यावरण परंपराओं और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली का वैश्विक पक्ष रखेंगे।
डॉ. मेहता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ‘हरित भारत’ टीम के 30 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। भारत सरकार की अनुशंसा पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ने उन्हें सम्मेलन में सहभागिता के लिए पास जारी किया है।
वे जलवायु परिवर्तन से निपटने में तकनीक के साथ जीवनशैली, संयमित उपभोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जरूरी बताएंगे। उनका जोर आर्थिक विकास के साथ पारिस्थितिकीय संतुलन और मानव-प्रकृति के सह-अस्तित्व पर रहेगा।