उदयपुर, 30 अगस्त: उदयपुर की प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. रेनू सिरोया कुमुदिनी को महाराष्ट्र के चंद्रपुर एवं जामनेर में जैन श्री संघ की ओर से ‘विजय प्रियदा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पूज्य गुरुजन, विशिष्ट अतिथिगण तथा धर्म प्रचारक मैना देवी बया एवं मुकेश जी सिरोया की गरिमामयी उपस्थिति रही। जैन श्री संघ की ओर से डॉ. कुमुदिनी को साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान मिलने पर साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।