राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ डूंगरपुर जिला

Share

जल संचयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए छठी रैंक
डूंगरपुर, 18 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: डूंगरपुर जिले को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिले को यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘जल संचयन जन भागीदारी (GSJB) 1.0’ योजना के तहत जल संचयन में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने डूंगरपुर के जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।
डूंगरपुर जिले को पश्चिमी जोन की श्रेणी तीन में छठी रैंक प्राप्त हुई है। जिले ने 9,712 जल संचयन कार्य पूर्ण करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके लिए इसे ₹25 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि जल सुरक्षित भारत के निर्माण के प्रति डूंगरपुर जिले की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।