वृद्धा से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share

लसानी, 21 अगस्त: देवगढ़ थाना क्षेत्र के लसानी गांव में 80 वर्षीय चम्पा बाई से चाकू की नोक पर सोने के तीन मादलिया लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लसानी रेगर मोहल्ला निवासी देवीलाल पुत्र मंगनीराम रैगर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले मकान की रेकी की और सुबह महिला के अकेले होने पर पीछे से घर में घुसकर हमला किया। वारदात के बाद वह खेतों के रास्ते फरार हो गया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कर्ज में डूबा था और महिला के परिवार की आवाजाही की जानकारी रखता था।