उदयपुर, 21 जून: विश्व संगीत दिवस के अवसर पर स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप द्वारा न्यू मंगल रिसोर्ट में “हम-तुम” युगल गीतों का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद कलाकारों ने हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय युगल गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विकास स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को मंच उपलब्ध कराना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विश्व संगीत दिवस पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें प्रीति माथुर, सुशील वैष्णव और गोपाल गोठवाल को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अरुण चौबीसा ने की तथा समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।