वीआईएफटी में ‘फाइन आर्ट्स 2.0’ का आगाज

Share

उदयपुर, 28 सितंबर: वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड मास कम्युनिकेशन कॉलेज में ‘फाइन आर्ट्स 2.0’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कला के पारंपरिक स्वरूप के साथ आधुनिक तकनीक और करियर की संभावनाओं से परिचित कराया गया। संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि कला अब पेंटिंग और कैनवास तक सीमित नहीं है। फैशन, डिजाइन, विज्ञापन, मीडिया, डिजिटल आर्ट, इलस्ट्रेशन एवं विजुअल कम्युनिकेशन में भी अवसर हैं। फाइन आर्ट्स फैकल्टी राजेश यादव ने ड्रॉइंग, स्केचिंग, पेंटिंग और इलस्ट्रेशन की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कला में आगे बढ़ने के लिए कल्पनाशक्ति के साथ निरंतर अभ्यास, सूक्ष्म अवलोकन और अपनी अलग पहचान जरूरी है। विद्यार्थियों को हुनर और तकनीक के मेल से नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया गया।