उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Share

पहले दिन 324 सीटें बुक, तीन दिन बाद ट्रेन में वेटिंग; पर्यटन और व्यापार को मिलेगा लाभ
उदयपुर, 3 अक्टूबर:
उदयपुर से सूरत के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से शुरू हुआ। उदयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रेलवे एरिया ऑफिसर अवधेश कुमार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल, सुदर्शन देव सिंह कारोही और सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल ने बताया कि पहले दिन ट्रेन की 520 सीटों में से 324 सीटें बुक रहीं। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद ट्रेन में वेटिंग भी शुरू हो गई है। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सांसद मन्नालाल रावत के प्रयासों से उदयपुर-सूरत वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है। इससे गुजरात से उदयपुर आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यवसायियों, व्यापारियों, कामगारों और विद्यार्थियों के लिए भी ट्रेन सुविधाजनक रहेगी। इस अवसर पर संदीप बोलिया, संतोष मेनारिया, अजय सिंह कृष्णावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।