आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे उच्च स्तरीय आवासीय फ्लैट
उदयपुर, 8 मई । शहर के प्रतिष्ठित निर्माण समूह आर्ची ग्रुप ऑफ बिल्डर्स ने हिरणमगरी सेक्टर-3 स्थित बीएसएनएल रोड पर अपने नए आवासीय प्रोजेक्ट “आर्चीज राघव रेजीडेंसी” का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में समूह के प्रबंध निदेशक रिषभ भाणावत ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।
आर्ची ग्रुप के भुवन रावल ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 120 तीन कक्षीय तथा 60 चार कक्षीय आधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे। आवासीय परिसर में निवासियों के लिए उद्यान, व्यायामशाला, तैराकी ताल, अंतःकक्षीय खेल, समारोह भवन, अध्ययन कक्ष, स्वागत कक्ष सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि परियोजना को उदयपुर विकास प्राधिकरण तथा भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त है। कार्यक्रम में समूह के निदेशक हिमांशु चौधरी, शैलेश सरूपरिया, राजीव जैन, लोकेश मल्हारा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।