तकनीकी काम के चलते चार रेलसेवाएं आंशिक रद्द

Share

25 सितम्बर को उदयपुर सिटी से चलने वाली कुछ ट्रेनों के स्टेशन बदले, यात्रियों को होगी परेशानी
उदयपुर, 24 सितम्बर:
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बेडच जंक्शन केबिन-उदयपुर सिटी रेलखंड पर राणाप्रतापनगर-मावली यार्ड के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 25 सितम्बर को इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा और चार रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी 25 सितम्बर को मंदसौर से रवाना होकर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच यह सेवा रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 59836 उदयपुर सिटी-मंदसौर उदयपुर सिटी के बजाय राणाप्रतापनगर से रवाना होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 59606 बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी मावली तक ही चलेगी और मावली-उदयपुर सिटी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 59607 उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी उदयपुर सिटी के बजाय मावली से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित संचालन की जानकारी लेने की अपील की है।