133वें विजय कुमार सुराणा स्मृति शिविर में स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श
उदयपुर, 20 जून: विज्ञान समिति, अशोक नगर परिसर में रविवार को 133वें विजय कुमार सुराणा स्मृति निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस शिविर में शहरवासियों को विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और उपचार सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर संयोजक ए.के. जैन ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी, योग एवं मेडिटेशन के विशेषज्ञ रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे। मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा के अनुसार शिविर में ब्लड शुगर, यूरिया, थायराइड, ईसीजी, रक्तचाप, पल्स सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क की जाएंगी।
समिति के सचिव डॉ. आर.के. गर्ग ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मरीज अपनी पुरानी चिकित्सा रिपोर्ट एवं जांच दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिससे विशेषज्ञों को स्वास्थ्य स्थिति समझने और उचित उपचार परामर्श देने में सुविधा होगी। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।