झील किनारे निकाला कचरा, स्वच्छता का संदेश

Share


उदयपुर, 5 जुलाई: फतहसागर झील का जलस्तर घटने के साथ किनारों पर जमा प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाने के लिए झील हितैषी नागरिक मंच ने रविवार को श्रमदान अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलें, थर्माकोल और अन्य अपशिष्ट निकाला गया।चांदपोल और अंबापोल क्षेत्र से बहकर आए कचरे के तीरा मगरी किनारे जमा होने पर मंच के सदस्यों ने सफाई की। अभियान में हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, बद्रीलाल भारद्वाज तथा सलूंबर से आए झील प्रेमी विमल आमेटा शामिल हुए। मंच ने नागरिकों से अपील की कि झीलों में प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरा न डालें तथा शहर की झीलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।