कट्टरपंथी गीर्ट वाइल्डर्स को एग्जिट पोल में झटका
एम्सटर्डम, 30 अक्टूबर: नीदरलैंड्स में सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी ‘डेमोक्रेट्स 66’ (D66) के नेता रॉब जेटन देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, 38 वर्षीय जेटन की पार्टी को लगभग 30 सीटें मिलने का अनुमान है, जो धुर दक्षिणपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स की ‘पार्टी फॉर फ्रीडम’ (PVV) को मिली सीटों के बराबर है।
अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो रॉब जेटन नीदरलैंड्स के सबसे युवा और पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री बनेंगे। जेटन अगले साल अर्जेंटीना की पुरुष हॉकी टीम के इंटरनेशनल खिलाड़ी निकोलस कीनन से शादी करने वाले हैं, जिनसे उनकी मुलाकात एक सुपरमार्केट में हुई थी।
वाइल्डर्स के लिए बड़ा झटका
यह नतीजा कट्टरपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स के लिए एक बड़ा झटका है, जिनका चुनावी अभियान मुस्लिम अप्रवासियों, समलैंगिकों और जलवायु परिवर्तन की नीतियों के खिलाफ केंद्रित था। वाइल्डर्स वही नेता हैं जिन्होंने 2022 में नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान का खुलकर समर्थन किया था।
पॉजिटिव कैंपेनिंग और टिकटॉक से मिली लोकप्रियता
रॉब जेटन ने अपने अभियान में ‘हां, हम कर सकते हैं’ (‘Yes, we can’) के नारे के साथ पॉजिटिव मैसेजिंग पर जोर दिया। उन्होंने आवास संकट, हेल्थकेयर और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर फोकस किया।
2021 में, जेटन का एक ब्रोमांस वाला ट्रेडिंग टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उन्हें युवाओं के बीच मशहूर कर दिया। इसी लोकप्रियता के दौरान उनकी मुलाकात निकोलस कीनन से हुई। जेटन ने कहा, “हमने दिखा दिया कि पॉपुलिस्ट और एक्सट्रीम-राइट को हराना संभव है। लाखों डच लोगों ने नेगेटिव पॉलिटिक्स को नकार दिया।”
जेटन ने आवास संकट से निपटने के लिए 10 नए शहर बनाने और हर साल 1 लाख घर बनाने का वादा किया है। 2017 में राजनीतिक करियर शुरू करने वाले जेटन, 2022 से 2024 तक जलवायु और ऊर्जा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
अब गठबंधन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जेटन ने कहा है कि वह एक मजबूत और स्थिर गठबंधन बनाएंगे, जिसमें सेंटर-लेफ्ट से राइट विंग तक की पार्टियां शामिल होंगी।