राज्यपाल कटारिया ने चोरडिया का जाना हाल

Share

उदयपुर, 7 अप्रैल: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने वल्लभनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरडिया (93) की कुशलक्षेम जानी। आईसीयू में भर्ती चोरडिया से मुलाकात के दौरान कटारिया भावुक नजर आए और उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और परिजनों का हौसला बढ़ाया। अस्पताल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। कटारिया ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।