नारायण सेवा संस्थान में श्रद्धा से मनाई गुरु पूर्णिमा

Share

उदयपुर, 29 जुलाई: नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गणपति एवं महर्षि वेदव्यास पूजन के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। संस्थापक कैलाश ‘मानव’ का अभिनंदन संस्थान के पदाधिकारियों ने किया। देशभर से आए साधकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का ‘आस्था’ चैनल पर सीधा प्रसारण भी हुआ। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने गुरु के मार्गदर्शन को जीवन निर्माण का आधार बताया। कैलाश ‘मानव’ ने सेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।