हिंदुस्तान जिंक-टाटा स्टील की लो-कार्बन जिंक पर साझेदारी

Share

उदयपुर, 23 मार्च: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और टाटा स्टील ने इकोजेन के साथ लो-कार्बन जिंक समाधान को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी मजबूत की है। इकोजेन, नवीकरणीय ऊर्जा से निर्मित जिंक है, जिसकी कार्बन तीव्रता पारंपरिक जिंक से करीब 75% कम है। इससे स्टील उद्योग में वैल्यू-चेन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। कंपनी के सीईओ अरुण मिश्रा ने इसे सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में बड़ा कदम बताया। टाटा स्टील के रंजन सिन्हा ने भी इसे हरित आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने वाला सहयोग बताया। इस पहल से प्रति टन गैल्वेनाइज्ड स्टील में करीब 400 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकेगा। दोनों कंपनियां डिकार्बोनाइजेशन और जलवायु-अनुकूल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हैं।