हिंदुस्तान जिंक ने बनाया उत्पादन रिकॉर्ड

Share

उदयपुर, 3 अप्रैल: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 में खनन और परिष्कृत धातु उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
चौथी तिमाही में 315 किलो टन खनन उत्पादन कंपनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि परिष्कृत धातु उत्पादन 282 किलो टन तक पहुंच गया। यह उपलब्धि बेहतर अयस्क गुणवत्ता, तकनीकी सुधार और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रयासों का परिणाम है। पूरे वर्ष में 1,114 किलो टन खनन उत्पादन और 851 किलो टन जिंक उत्पादन दर्ज किया गया। हालांकि लेड उत्पादन में कमी आई, जबकि चांदी का उत्पादन 627 मीट्रिक टन रहा। पवन ऊर्जा उत्पादन भी बढ़कर 372 मिलियन यूनिट पहुंचा।