स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

Share

उदयपुर, 16 अगस्त : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश घाटी, उदयपुर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक कोठारी, पूर्व सचिव, बार एसोसिएशन उदयपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री विशाल जी पारीक तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम चौधरी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अभिषेक कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान दीपक शर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत एवं आभार विद्यालय के शा.शि.ओ. ओमप्रकाश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।