लूट के पैसों से फाइनेंस कंपनी का बकाया चुकाने की थी योजना, देवर-देवरानी गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 12 जून: फाइनेंस कंपनी द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पैसों की व्यवस्था नहीं होने पर एक दंपती ने रिश्तों को तार-तार कर देने वाला अपराध कर डाला। प्रतापगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चचेरे देवर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लूट के इरादे से भाभी और भतीजी पर सोते समय कुल्हाड़ी और छुरी से हमला कर दिया था।
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 28 मई की रात देवगढ़ थाना क्षेत्र के भोपा खेड़ा पाल गांव में घर के बाहर सो रही मानकी मीणा और उसकी बेटी कला मीणा पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। कला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल मानकी ने दो दिन बाद उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी बाबूलाल मीणा ने फाइनेंस पर ट्रैक्टर खरीदा था, लेकिन किश्तें नहीं चुकाने पर कंपनी ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पैसों के अभाव में उसने पत्नी गेंदाबाई के साथ मिलकर भाभी के घर लूट की योजना बनाई।
ऐसे खुला दोहरे हत्याकांड का राज
तीन माह पहले परिवार में हुआ था विवाद
आरोपियों को पता था कि घर में चांदी के गहने हैं
पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था
हत्या के बाद गहने सुनार को बेच दिए
मिली रकम फाइनेंस कंपनी को जमा करा दी
पुलिस हथियार और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी