उदयपुर, 10 सितम्बर: नगर निगम चुनाव में 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आम मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। मीणा ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर उदयपुर के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष योजनाओं पर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार मेले और स्वरोजगार योजनाओं को प्रोत्साहित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यटक-अनुकूल शहर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
मीणा ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और पिछले 30 वर्षों से चले आ रहे भाजपा के कुशासन का अंत होगा।